Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरैया में आवास के लिए भटक रहे ग्रामीण, जर्जर आवास में रहने को हैं मजबूर

औरैया में आवास के लिए भटक रहे ग्रामीण, जर्जर आवास में रहने को हैं मजबूर

खबर यूपी के औरैया जिले से है। जहां पर सहार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भितरा के पुरवा कन्हई गांव में आवास के लिए लोग परेशान हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार लिखित शिकायती पत्र देते हुए जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

By Rakesh 

Updated Date

औरैया। खबर यूपी के औरैया जिले से है। जहां पर सहार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भितरा के पुरवा कन्हई गांव में आवास के लिए लोग परेशान हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार लिखित शिकायती पत्र देते हुए जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

इस संबंध में भितरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राम किशोर तिवारी और बब्बन भइया ने बताया है कि उनके द्वारा भी जिला धिकारी व अन्य सक्षम अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया, पर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। वहीं मौके पर जर्जर आवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि आवास ना होने के कारण खुले में रहने को मजबूर हैं। अब देखना है कि आखिर जिम्मेदार लोगों द्वारा कब ध्यान दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com