1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग में भरा पानी, यातायात बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग में भरा पानी, यातायात बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

भीषण बारिश से देश की राजधानी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। लोग घुटनेभर पानी से होकर आ-जा रहे हैं। प्रगति मैदान के सुरंग में पानी भर गया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। भीषण बारिश से देश की राजधानी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। लोग घुटनेभर पानी से होकर आ-जा रहे हैं। प्रगति मैदान के सुरंग में पानी भर गया है। जिसके चलते सुरंग को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसको ध्यान में रखकर यात्रा करें।

दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक यात्री ने कहा कि सुरंग बंद होने के कारण उसे सराय काले खां जाना पड़ा। फिर भैरों मार्ग से इंडिया गेट सर्कल पर वापस आना पड़ा, फिर निज़ामुद्दीन से यू-टर्न लेना पड़ा।

व्यस्त आईटीओ चौराहे सहित शहर के अन्य हिस्सों में भी यातायात प्रभावित हुआ। एक अन्य ट्वीट में यातायात पुलिस ने कहा कि गाजीपुर अंडरपास के पास जलभराव के कारण आनंद विहार से शमशान घाट, गाज़ीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com