Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा- मध्य प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार, पश्चिम बंगाल को लेकर की थी ये सटीक भविष्यवाणी

जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा- मध्य प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार, पश्चिम बंगाल को लेकर की थी ये सटीक भविष्यवाणी

मध्य प्रदेश में चुनावों की घोषणा अब किसी भी दिन हो सकती है। ऐसे में हार-जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं। जहां कांग्रेस को लगता है कि इस बार वो सत्ता परिवर्तन करने में सफल होंगे तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी प्रदेश में अपने बलबूते एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनावों की घोषणा अब किसी भी दिन हो सकती है। ऐसे में हार-जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं। जहां कांग्रेस को लगता है कि इस बार वो सत्ता परिवर्तन करने में सफल होंगे तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी प्रदेश में अपने बलबूते एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

इस बीच कई चैनलों के चुनावी सर्वे भी हैं जो बताते हैं कि मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस का मुक़ाबला कांटे का होने वाला है। पर इन सब के बीच देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मध्य प्रदेश चुनाव नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस – भाजपा के बीच चुनावी मुक़ाबला कांटे का

INDIA VOICE  से ख़ास बातचीत में प्रशांत किशोर ने भी माना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस – भाजपा के बीच चुनावी मुक़ाबला एकदम कांटे का है। पर इसके आगे जो बात प्रशांत किशोर ने कही है कि वो मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए बड़ी राहत की बात हो सकती है। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि भले ही मध्य प्रदेश में मुक़ाबला बराबरी का हो फिर भी वहां इस वक़्त एडवांटेज भाजपा के पास ही है। इसका मतलब यह है कि प्रशांत किशोर के नज़रिए से मध्य प्रदेश में सरकार भाजपा ही बनाने जा रही है।

दरअसल प्रशांत किशोर की इस बात में इसलिए दम दिखता है कि वो इससे पहले भी कई प्रदेशों में अलग-अलग पार्टियों के चुनावी जीत के रणनीतिकार रहे हैं और उनके चुनावी दावों को बहुत गंभीरता से लिया जा सकता है। इसका उदाहरण पश्चिम बंगाल है, जहां उन्होंने चुनावों से पहले ट्विटर पर यह घोषणा कर दी थी कि भाजपा 100 से ज़्यादा सीट नहीं जीतेगी और ऐसा न होने पर उन्होंने अपना काम छोड़ने की भी बात कही थी।

पढ़ें :- राजनीति के खिलाड़ीः कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE

चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट गई थी और PK की बात का लोहा सबने माना था। इससे पहले भी प्रशांत किशोर पंजाब में कांग्रेस के लिए , दिल्ली में आम आदमी पार्टी , तमिलनाडु में DMK और आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के साथ काम कर कर उन्हें जीत का सेहरा बंधवा चुके हैं। ऐसे में उनकी चुनावी समझ और दावे को कोई भी हल्के में नहीं लेता।

PK के दावे से मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई

मध्य प्रदेश को लेकर प्रशांत किशोर के दावे पर मध्य प्रदेश की सियासत में अंदरखाने चर्चाओं का दौर जारी है। कांग्रेस कैम्प ज़रूर इन दावों को देखकर मायूस होगा क्योंकि उसे लग रहा है कि मध्य प्रदेश में वह एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ़ दिल्ली से लेकर भोपाल तक के सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि किस तरीक़े से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बलबूते एक हारी हुई बाज़ी को पलट दिया है।

एक समय था कुछ महीने पहले जब सियासी पंडित इस बात का दावा खुलकर कर रहे थे कि मध्य प्रदेश में शिवराज का राज ख़त्म होने वाला है और वहां भाजपा 60-70 सीटों तक सिमट जाएगी, पर अब जब प्रशांत किशोर ने मध्य प्रदेश में भाजपा को upper hand दिया है तो वही सियासी पंडित अब भौचक्के हैं। चलिए एक बार फिर से सुनते हैं कि आख़िर प्रशांत किशोर ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव नतीजों को लेकर इंडिया वॉयस पर क्या भविष्यवाणी की है।

अब मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे चाहे जो हों पर इतना तय है कि प्रशांत किशोर के इस दावे ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। MP पर PK की भविष्यवाणी दोनों ही पार्टियों को एक बार फिर से अपनी-अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने पर मजबूर करेगी और ख़ास तौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नया जोश उमंग और उत्साह देगी।

पढ़ें :- ELECTION 2024-  लोकसभा की 102 सीटों पर बुधवार को थम गया प्रचार का शोर, पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर 

                                 दिल्ली से इंडिया वॉयस के लिए आशीत कुणाल की रिपोर्ट

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com