मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

मलेशिया गया था काम करने, मिला धोखा, भदोही पुलिस की मदद से लौटा अपने वतन

Rajni

विदेश में नौकरी करने के लालच में तमाम बेरोजगार ऐसे हैं जो एजेंटों के झांसे में आकर विदेश नौकरी करने चले जाते हैं। एजेंट टूरिस्ट वीजा पर भेजकर आश्वासन देता है कि वैध वीजा मिल जायेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है।

youth
शेयर करें

भदोही। विदेश में नौकरी करने के लालच में तमाम बेरोजगार ऐसे हैं जो एजेंटों के झांसे में आकर विदेश नौकरी करने चले जाते हैं। एजेंट टूरिस्ट वीजा पर भेजकर आश्वासन देता है कि वैध वीजा मिल जायेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ऐसा ही मामला यूपी के भदोही जनपद के खमरिया के रहने वाले मुलायम यादव के साथ हुआ। 6 जून 2022 को एक एजेंट ने उसे मलेशिया टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। युवक से कहा गया था कि उसका वैध वीजा बन जाएगा, लेकिन जब वैध वीजा नहीं बना तो युवक की मुश्किलें बढ़ गईं ।

साइकिल बनाने की कंपनी में काम कर रहा था युवक 

युवक साइकिल बनाने की कंपनी में काम कर रहा था। 9 घंटे की जगह उससे 12 घंटे काम कराया जा रहा था और जितने रुपए देने की बात कहीं गई थी उतने रुपये भी नहीं मिल रहे थे। विदेश में फंसे युवक ने भदोही पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद भदोही पुलिस ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से युवक की घर वापसी कराई है।

टैग: india police
शेयर करें