स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए पानी की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है।
Updated Date
नई दिल्ली। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए पानी की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। माना कि पानी शरीर को कई फायदे पहुंचाता है, लेकिन गलत समय पर पीने से यह शरीर में कई दिक्कतें भी पैदा करने लगता है।
अगर आप गलत वक्त पर पानी पिएंगे तो आपको न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है, बल्कि मोटापा और कब्ज जैसी बीमारियां भी घेर सकती हैं। पानी से भरपूर मात्रा में लाभ हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि इसे पीने के सही वक्त के बारे में जाना जाए।
मगर उससे पहले आप यह जरूर जान लें कि इसे पीने का गलत समय क्या है। कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो भोजन के दौरान ही पानी पीने लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलतियां करते हैं तो आज और अभी से ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दें। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
कब पानी नहीं पीना चाहिए?
कब पीना चाहिए पानी?