मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः जब शिक्षक ही नहीं तो गणित विषय की पढ़ाई हो कैसे, चिंता में डूबे छात्र और अभिभावक

Rakesh

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शंकरदाह गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के अवकाश पर जाने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की गणित विषय की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।

Guardian
शेयर करें

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शंकरदाह गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के अवकाश पर जाने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की गणित विषय की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।

पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों को छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। क्योंकि तीन माह बाद 10वीं व 12 वीं के बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं।

वहीं शिक्षक की मांग को लेकर ग्राम शंकरदाह के ग्रामीण अपर कलेक्टर जीआर मरकाम से मिले। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन सौंपकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।अभिभावकों ने हप्तेभर का अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि एक हफ्ते के भीतर शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती है तो स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें