मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

शरीर के किन अंगों को डैमेज कर सकती है ल्यूपस डिजीज

Rajni

दुनियाभर में करोड़ों लोग अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें से कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनका कोई सटीक इलाज नहीं है।

lupus disease
शेयर करें

नई दिल्ली। दुनियाभर में करोड़ों लोग अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें से कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनका कोई सटीक इलाज नहीं है। सही समय पर इन डिजीज का पता लग जाए, तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इनमें से एक ल्यूपस डिजीज है। विश्व में ल्यूपस डिजीज से लाखों लोग परेशान हैं।

भारत में भी तमाम लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। हर साल ल्यूपस के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वर्ल्ड ल्यूपस डे मनाया जाता है। इस खास दिन के मौके पर आपको बताएंगे कि ल्यूपस डिजीज क्या है और यह शरीर के अंगों को कैसे प्रभावित करती है।

साथ ही यह भी बताएंगे कि इसकी वजह क्या होती है और इलाज किस तरह किया जाता है। ल्यूपस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसका अब तक सटीक कारण पता नहीं लग सका है। इस बीमारी की वजह जेनेटिक प्रॉब्लम भी हो सकती है। जिन लोगों के किसी फैमिली मेंबर को यह समस्या है, उन्हें इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।

स्मोकिंग, पॉल्यूशन और इंफेक्शन की वजह से यह बीमारी ट्रिगर हो सकती है। सूरज की रोशनी में ज्यादा रहने से भी यह परेशानी ट्रिगर होने का खतरा रहता है। ल्यूपस बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है।

टैग: Health
शेयर करें