मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दुखदः पत्नी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत और पति हादसे में चल बसा, बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

HO BUREAU

यूपी के मुरादाबाद जिले में पारिवारिक झगड़े में पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय पति हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पति होमगार्ड की मौत हो गई।

mooradabad
mooradabad
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में पारिवारिक झगड़े में पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय पति हादसे का शिकार हो गया।  हादसे में पति होमगार्ड की मौत हो गई।

जबकि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से भर्ती महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चंद घंटे में परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हट गया।

शेयर करें