यूपी के सुल्तानपुर जिले में बीते 23 सितंबर को हुई डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में शासन द्वारा भेजवाया गया 10 लाख का चेक पत्नी ने ठुकरा दिया है। उनका आरोप है कि मृतक डॉक्टर का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा था तो अधिकारियों ने एक करोड़ की सहायता राशि, सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।
Updated Date
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में बीते 23 सितंबर को हुई डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में शासन द्वारा भेजवाया गया 10 लाख का चेक पत्नी ने ठुकरा दिया है। उनका आरोप है कि मृतक डॉक्टर का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा था तो अधिकारियों ने एक करोड़ की सहायता राशि, सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।
अब तक जिला प्रशासन की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह फरार चल रहा है। जिला प्रशासन ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। शासन ने अवैध रूप से बनवाई गई कुछ संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलवाया था। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार लंभुआ पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और सरकार द्वारा दिए गए 10 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपना चाहा। लेकिन मृतक डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने 10 लाख का चेक ठुकरा दिया।
निशा ने आरोप लगाया की अंतिम संस्कार से पहले जिलाधिकारी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने एक करोड़ की सहायता राशि, मृतक डॉक्टर की पत्नी को सरकारी नौकरी, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ सुरक्षा का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक की कार्रवाई से वह असंतुष्ट हैं। पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।