Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊः मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, फोड़े पटाखे और बांटीं मिठाइयां

लखनऊः मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, फोड़े पटाखे और बांटीं मिठाइयां

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

पढ़ें :- मिल्कीपुर चुनावः पार्टियों ने लगाया पासी पर दांव ! नए चेहरे पर योगी का दांव, जीतेंगे चुनाव।!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है। हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत प्राप्त हो रहा है लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को 150 से भी ज्यादा सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। यह जीत बेहद बड़ी है। कयास लगाए जा रहे थे कि करीब 18 साल से राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा के खिलाफ राज्य में माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्विवादित सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। भारत के मन में मोदी है और मोदी के मन में भारत है।

हमीरपुर में भी Bjp की जीत से खुशी की लहर

हमीरपुर में भी Bjp की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के जश्न में ढ़ोल-नगाड़े बजाए गए और पटाखे फोड़े गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। bjp की जीत का जश्न सदर के अकील तिराहे पर मनाया गया।

पढ़ें :- अयोध्या ना काशी...पासी की काट पासी ! क्या चंद्रभान पासवान...लौटा पाएंगे मान सम्मान ?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com