Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य करें कार्यकर्ताः लवली

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य करें कार्यकर्ताः लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल व सेल एवं विभागों के चेयरमैन तथा जिलाध्यक्षों की संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर अरविन्दर सिंह लवली ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल व सेल एवं विभागों के चेयरमैन तथा जिलाध्यक्षों की संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर अरविन्दर सिंह लवली ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की PM मोदी और राहुल गांधी ने की निंदा, कहा- राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

बैठक में मौजूद सभी नेताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में जिला एवं ब्लाक कांग्रेस, अग्रिम संगठनों की अहम भूमिका होती है। सभी जिला, ब्लाक अध्यक्षों, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभाग के चेयरमैन संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में वरीयता से काम करें।

बूथ स्तर पर भी दिल्ली के मतदाताओं से सम्पर्क साधने की दी गई सलाह

पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ ने कहा कि लोग संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर दिल्ली के मतदाताओं से सम्पर्क साधे। अग्रिम संगठनों के प्रभारी अमित मलिक ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल व सेल व विभागों के चेयरमैनों से कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से बाहर निकालें और पार्टी को मजबूत करने के लिए उनका आह्वान करें।

कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में शासन के दौरान सरकार ने गरीब और वंचित लोगों के लिए जो कल्याणकारी कार्य किए थे, लोगों को उनसे अवगत कराएं। निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कोचर, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल,  जयकरण चौधरी, राजीव शर्मा व सतपाल पहलवान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह, सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार, रामनिवास शर्मा, अब्दुल वाहिद कुरेशी, विजय मोहन, संजय नीरज, देविंदर कुमार काकू, किशन वर्मा, विजय चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, अजय कुमार लालू, तरुण त्यागी, विनोद पवार, एडवोकेट सुनील कुमार, राजेश गर्ग आदि मौजूद थे।

पढ़ें :- राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com