1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीः यमुना के जलस्तर ने खतरे के निशान को किया पार

दिल्लीः यमुना के जलस्तर ने खतरे के निशान को किया पार

भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर सोमवार शाम करीब छह बजे खतरे के निशान को पार कर गया।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर सोमवार शाम करीब छह बजे खतरे के निशान को पार कर गया। राजधानी में सोमवार सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.40 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह आठ बजे 2.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया।

पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने यमुना नदी का निरीक्षण किया। आतिशी ने कहा बारिश के कारण पीछे से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जो लोग किनारे रहते हैं उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। निगरानी के लिए यमुना के पुस्तों पर सिविल डिफेंस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने फ्लड कंट्रोल विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है। यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बाढ़ के बचाव के लिए जितने भी उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं उनका भी निरीक्षण किया जा चुका है। दिल्ली के अंदर 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने व खाने का इंतजाम कर रही है।

पढ़ें :- शराब की दुकान में धारदार हमला — सेल्समैन पर चाकू और हॉकी स्टिक से जानलेवा वार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com