1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानमंडल सत्रः योगी सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने का कोई इरादा नहीं, कहा- नई पेंशन योजना ज्यादा फायदेमंद

यूपी विधानमंडल सत्रः योगी सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने का कोई इरादा नहीं, कहा- नई पेंशन योजना ज्यादा फायदेमंद

योगी सरकार का सूबे में पुरानी पेंशन को लागू करने का कोई इरादा नहीं है। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्त मंत्री ने इस पर सरकार की तरफ से वक्तव्य दिया।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार का सूबे में पुरानी पेंशन को लागू करने का कोई इरादा नहीं है। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्त मंत्री ने इस पर सरकार की तरफ से वक्तव्य दिया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से ज्यादा फायदा मिलेगा।

पढ़ें :- गो संरक्षण से जुड़ेगी नई पीढ़ी, यूपी में 10,000 गो मित्र किए जाएंगे तैयार

उन्होंने कहा कि सरकार ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) में कर्मचारियों को बड़ी राहत भी दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने का कोई विचार नहीं है। इस पर सपा के विधायकों ने वित्त मंत्री के जवाब से असंतोष जाहिर करते हुए बहिर्गमन किया। यूपी विधानसभा में नई नियमावली पर चर्चा शुरू हुई।

नियमावली का उल्लंघन करने पर जुर्माना 50 हजार की जगह 5 हजार करने का सुझाव

सपा विधायक लालजी वर्मा ने संशोधन प्रस्तुत करते हुए नियमावली का उल्लंघन करने पर जुर्माना 50 हजार की जगह 5 हजार रुपये करने सहित अन्य सुझाव दिए। भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह ने विधायकों से फोन पर हुई बातचीत को सोशल मीडिया पर वायरल करने को विशेषाधिकार हनन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

विधायकों ने सदन की कार्यवाही अधिक दिन चलाने और प्रश्नकाल का समय एक घंटे 20 मिनट से बढ़ाकर दो घंटे करने का सुझाव दिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जल्द ही किसानों के कृषि कनेक्शन पर मुफ्त बिजली देने के संकेत दिए हैं।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com