मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Police ReExam : अफवाह फ़ैलाने को लेकर एक्शन मोड़ में योगी सरकार, इस सपा नेता पर केस दर्ज

up bureau

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है।

UP Police ReExam : अफवाह फ़ैलाने को लेकर एक्शन मोड़ में योगी सरकार, इस सपा नेता पर केस दर्ज
शेयर करें

लखनऊ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है।अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा है की अफवाह फ़ैलाने वालों और अपमानजनक पोस्ट करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

अब इसी क्रम में अफवाह फ़ैलाने के चलते सपा के नेता और पूर्व मंत्री यासर शाह पर केस दर्ज हो गया है। आरोप है की वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अफवाह फैला रहे थे,जिसके चलते हुसैनगंज थाने में उन पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है की पेपर लीक की अफवाह फैलाकर वसूली का प्रयास किया जा रहा था।

शेयर करें