मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

जानिए क्या हैं मेवे के फायदे, जानकर रह जाएंगे आप हैरान !

Avnish

कई लोग ऐसे होते है जिनकों सिर्फ यह पता होता है कि मेवे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे होते है पर उन्हें यह नहीं पता की इनसे कई अनोखे फायदे भी होते है तो चलिए जानते है.

dry fruits
शेयर करें

नई दिल्ली। बचपन से ही माता-पिता यह तो जरूर कहते हैं कि आप ड्राई फ्रूट्स खाओ तो उससे आप मजबूत होंगे। आपके अंदर शक्ति आएगी और कमजोर नहीं पड़ोगे। सभी के घरों में यहीं कहा जाता है लेकिन एक अहम चीज जो कई लोग नहीं जानते हैं, वो यह है कि यह मेवे किस तरीके से खाने चाहिए, कितनी मात्रा में खानी चाहिए और किस वक्त खानी चाहिए। यह बात आज हम आपको इसमें बताने जा रहे हैं।

मेवे सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। यह तो शुरू से ही सब जानते हैं। लेकिन आप इसको किस तरीके से खाएं, यह अहम हो जाता है। इसके लिए आप कई तरीके से खा सकते हैं। पहले तो कोशिश करें कि भीगो कर मेवे का सेवन करें। चलिए जानते है कौन से वो मेवे हैं जिन्हें  भिगोकर खाएं।

  • किशमिशः इसको आप पानी में भिगो कर खाएं। ऐसे सेवन करने से आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी और फाइबर भी आपके शरीर में बढ़ा रहेगा जो आपके पेट को जल्दी खराब नहीं होने देगा।
  • बादामः बादाम को भी आप पानी में भिगो कर खाएं। खासतौर पर ध्यान दें कि आप रातभर इसको भिगा छोड़ दें । यह आपकी सेहत को ठीक करने में काफी फायदेमंद साबित होगा। जानकारी दे दें कि बादाम में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन काफी मात्रा में उपलब्ध होती है और जब यह पानी में भिगोया जाता है तो पोषकतत्व की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है।
  • अंजीरः अजीर को भी पानी में भीगाकर खाना काफी अच्छा होता है । इसमें पोटैशियम,फॉस्फोरस, विटामिन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें काफी मिनरल्स होते हैं, जिससे काफी समस्या से निजात मिल जाती है।
  • अलसीः बात अगर अलसी की करें तो यह भी काफी फायदेमंद होता है । शरीर के लिए आप इसके बीज को भिगोकर खा सकते हैं। इसका एक प्लस पॉइंट यह है कि इससे आपका वजन कम भी हो जाएगा और गीले होने से इसका आकार भी बढ़ जाता है।

किस वक्त करें मेवे का सेवन

मेवे किस वक्त खाए यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है इसके लिए सबसे सही वक्त सुबह का है। आप कोशिश करें कि सुबह के वक्त ही मेवे खाएं। इससे ज्यादा आपको फायदा मिलेगा और आपका खून भी बढ़ेगा।

टैग: Health
शेयर करें