Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के हरदोई में गोली मारकर युवक की हत्या,  जीजा को जा रहा था खाना देने

यूपी के हरदोई में गोली मारकर युवक की हत्या,  जीजा को जा रहा था खाना देने

यूपी के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के बरवन में बुधवार की देररात गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक देर रात खेत पर खाना देने जा रहा था।

By Rajni 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के बरवन में बुधवार की देररात गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक देर रात खेत पर खाना देने जा रहा था। इसी दौरान किसी ने मारपीट के बाद गोली मारकर हत्याकर दी।

पढ़ें :- प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा

कछौना थाना क्षेत्र के जगसरा निवासी नारायण सिंह 5 वर्षों से लोनार थाना क्षेत्र के बरवन में रहता था। इसी गांव में लालू सिंह के साथ उसकी बुआ की लड़की का विवाह हुआ था। तभी से ही वह अपने जीजा लालू सिंह के घर बरवन में ही रहता था। वह अपने जीजा के कार्यों में हाथ बंटाता था।

बुधवार देर रात खेतों पर ट्रैक्टर से खुदाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान वह खाना देने के लिए खेतों पर जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया और गोली मारने के बाद चाकू से वार किया। जब तक नारायण की मौत नहीं हो गई तब तक हमलावर मारते रहे।

शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सुबह जब गांव के बाहर ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची लोनार पुलिस मामले के जांच में जुटी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। जिसमें विवाद के बाद हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस को जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए गए है।

पढ़ें :- मैनपुरी में जन्मदिन कार्यक्रम में आए बच्चे की मौत, तीन हिरासत में

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com