मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

आनलाइन धोखाधड़ीः जानिए लैपटॉप की जगह क्या निकला कि छात्र के उड़ गए होश

Rajni

उत्तराखंड के देहरादून में आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार एक छात्र हो गया। एक नामी कंपनी से ऑनलाइन लैपटाप मंगवाना आईआईटी के एक छात्र को महंगा पड़ गया।

fraud
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार एक छात्र हो गया। एक नामी कंपनी से ऑनलाइन लैपटाप मंगवाना आईआईटी के एक छात्र को महंगा पड़ गया। उसने पैकिंग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। पैकिंग में लैपटॉप की जगह बर्तन निकले।

छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। राजस्थान जयपुर निवासी जनेश आईआईटी का छात्र है। कुछ दिन पहले उसने पढ़ाई के लिए पिता से लैपटॉप की मांग की थी। इस पर उसके पिता ने एक नामी कंपनी पर एक लाख की कीमत का लैपटॉप ऑनलाइन बुक किया था। साथ ही लैपटॉप डिलीवरी के लिए आईआईटी में रह रहे बेटे का पता और मोबाइल नंबर डाला था।

छात्र की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

शनिवार दोपहर डिलीवरी छात्र के पास पहुंची। छात्र ने पैकिंग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। लैपटाप की जगह बर्तनों का सेट था। उसने डिलीवरी करने वाले से इसकी शिकायत की। इस पर उसने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। छात्र ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।

पुलिस आईआईटी परिसर पहुंची और डिलीवरी करने वाले और उसके वाहन को अपने साथ सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। वहीं, छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कंपनी से संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें