मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक लाख का इनामी नक्सली सोड़ी देवा उर्फ सुनील गिरफ्तार

Rajni

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली सोड़ी देवा उर्फ सुनील गिरफ्तार कर लिया है।

naxlite
शेयर करें

सुकमा। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली सोड़ी देवा उर्फ सुनील गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांड इन चीफ के पद पर कार्यरत था।

वह बीते दिनों हुए कुन्देड़ एम्बुश की घटना में शामिल था। जिसमे तीन जवान शहीद हुए थे। वह जगरगुंडा व चिंतलनार थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मामलों में शामिल था।

इसके अलावा वह 25 फरवरी को जगरगुंडा कुंदेड मार्ग पर घटित नक्सली हमले मे भी शामिल था।जिसमें तीन जवान शहीद हुए थे। यह जानकारी एसपी किरण चव्हाण ने प्रेसवार्ता कर दी।

शेयर करें