मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में नेपाली बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Rajni

यूपी के कुशीनगर जिले में शनिवार की शाम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।

encounter
शेयर करें

कुशीनगर। यूपी के  कुशीनगर जिले में शनिवार की शाम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। वह नेपाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ महाराजगंज जिले के थानों में कई मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम राजमन उर्फ राजू चौहान है। वह नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत स्थित बेलाटाड़ी थाना के हरखपुरा गांव का निवासी है। मुठभेड़  नेबुआ- नौरंगिया थाना के बेलवा घाट के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि राजमन उर्फ राजू चौहान शातिर बदमाश है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बाइक, एक कट्टा, कारतूस व चोरी करने के काम आने वाले कुछ सामान भी बरामद किया है।  मुठभेड़ में कई थानों व जिले की स्वॉट पुलिस शामिल थी।  गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घायल राजमन चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शेयर करें