1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर

वाराणसी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर

वाराणसी के चांदमारी इलाके के रिंग रोड से अक्सर गाड़ियां तेज गति से गुजरती हैं। दो ट्रकों की चांदमारी रिंग रोड चौराहे पर भीषण टक्कर हो गई।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी के चांदमारी इलाके के रिंग रोड से अक्सर गाड़ियां तेज गति से गुजरती हैं। दो ट्रकों की चांदमारी रिंग रोड चौराहे पर भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रकों के ढांचे क्षत-विक्षत हो गए।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

उसी समय एनडीआरएफ की टीम रोजाना की तरह सुबह की पीटी के समय दौड़ लगाते हुए उप कमाडेंट प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में रिंग रोड के नज़दीक से गुजर रही थी। जैसे ही उन्होंने दुर्घटना के बारे में सुना तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

ट्रक का सामने का ढांचा बुरी तरह से टूट गया था और ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग और फ्रंट बॉडी से दबा हुआ था। एनडीआरएफ की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और जल्दी ही उसे सुरक्षित बाहर निकाल दिया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com