मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘मौसम्बी जूस’ से मौत के बाद यूपी में ‘फर्जी’ ब्लड प्लेटलेट्स बेचने के आरोप में 10 गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

Fake Blood Platelets: प्लेटलेट्स की जगह जूस चढ़ाने के मामले में एक खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नकली प्लेटलेट्स बेंचने का काम कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. आगे और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है.

शेयर करें

Fake Blood Platelets: प्लेटलेट्स की जगह जूस चढ़ाने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह को बेपर्दा किया है. पुलिस ने गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कई नकली प्लेटलेट्स के पैकेट और कैश ,मोबाइल और वाहन बरामद किए हैं. एसएसपी के मुताबिक इनके द्वारा ब्लड बैंक से प्लाज़्मा लिया जाता था और उस प्लाज़्मा को अलग-अलग पाउच में भरकर उसमें प्लेटलेट्स का फर्जी स्टिकर लगाकर ज़रूरतमंदो के तीमारदारों को बेच देते थे. इससे पहले पुलिस ने फर्जी तरीके से खून बेचने वाले गिरोह के दर्जन भर आरोपियों को भी पकड़ा था. अब प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है.

आपको बता दे कि, एक डेंगू पीड़ित मरीज़ को ऐसे ही प्लेटलेट्स का पैकेट अस्पताल में चढ़ा दिया गया था और उसकी मौत हो गई. वहीं आरोप था कि मौसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया जिससे मरीज़ की मौत हुईं . उसके बाद वीडियो वायरल हुआ तो डिप्टी सीएम ब्रेजेश पाठक ने ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की बात कही . इसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए सीएमओ ने अस्पताल को सील करवा दिया और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली प्लेटलेट्स बेंचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया.

सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों प्रयागराज में डेंगू ने अपना कहर बरपा रखा है अस्पतालों में डेंगू मरीजों से बेड भरे पड़े हैं, वहीं प्लाज्मा मिलने में भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. अब इस तरह से फर्जी खून और प्लाज्मा बेचने वाले लोग मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई कर इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है.

शेयर करें