मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

IPS Transfer: यूपी में चला तबादला एक्सप्रेस, 16 IPS अफसर के हुए तबादले

up bureau

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चल गई है। यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर को हटा दिया गया है।

IPS Transfer: यूपी में चला तबादला एक्सप्रेस, 16 IPS अफसर के हुए तबादले
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चल गई है। यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर को हटा दिया गया है। अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

इनको मिली नई जिम्मेदारी

एसबी शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है। रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाए गए। प्रेमचंद मीणा एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ बने। विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी बनाए गए। प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए। जय नारायण सिंह एडीजी पीटीसी सीतापुर बनाए गए। एलवी एंटनी देव एडीजी सीबीसीआईडी यूपी बनाए गए। रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा के साथ ADG एसएसएफ की जिम्मेदारी दी गई है। के सत्यनारायण अपर पुलिस महानिदेशक यातायात बने। बीडी पॉल्सन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाए गए।

तरुण गाबा पुलिस कमिश्नर प्रयागराज बनाया गया है। प्रशांत कुमार द्वितीय आईजी रेंज लखनऊ बने। विद्यासागर मिश्रा एसपी रामपुर बने। राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज बनाया गया है।

शेयर करें