Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 230 करोड़ में पीलीभीत बाईपास बनेगा सिक्सलेन, शासन को भेजा प्रस्ताव

230 करोड़ में पीलीभीत बाईपास बनेगा सिक्सलेन, शासन को भेजा प्रस्ताव

By Rajni 

Updated Date

बरेली। पीलीभीत बाईपास को सिक्सलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने नए सिरे से सिक्सलेन का 230 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेज दिया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

अफसर एक-दो महीने में बजट स्वीकृत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। लंबे समय से बदहाल पीलीभीत बाईपास के चौड़ीकरण को लेकर पहले भी लोक निर्माण विभाग की ओर से कई बार प्रस्ताव तैयार किए थे, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़ंगा लग जाता।

बीते साल बैरियर-टू से बड़ा बाईपास तक करीब 74 करोड़ रुपये में फोरलेन बनाने का प्रस्ताव व्यय-वित्त समिति के सामने पेश किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि जल्द ही बजट जारी हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।

बजट स्वीकृत नहीं होने पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बीते माह लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर बजट जारी करने को कहा था, लेकिन अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अफसरों के मुताबिक अब मंडलायुक्त ने इस मार्ग को फोरलेन के बजाय सिक्सलेन में परिवर्तित करने की बात कही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक करीब 11.32 किलोमीटर लंबी सड़क का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिसके बाद 230 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement