Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

देशभर में धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। राजधानी दिल्ली में भी छठ व्रतियों में अलग उत्साह का माहौल देखने को मिला। दिल्ली के अलग-अलग छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की। इस मौके पर सभी छठ व्रतियों ने अपनी आस्था को प्रकट करते हुए पूरे विधि विधान के साथ इस पर्व को मनाया और सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा अर्चना की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। राजधानी दिल्ली में भी छठ व्रतियों में अलग उत्साह का माहौल देखने को मिला। दिल्ली के अलग-अलग छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की। इस मौके पर सभी छठ व्रतियों ने अपनी आस्था को प्रकट करते हुए पूरे विधि विधान के साथ इस पर्व को मनाया और सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा अर्चना की।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

दिल्ली के सुल्तानपुरी में छठ के मौके पर आप विधायक ने घाट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उत्तर पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। लोक आस्था से जुड़े भक्ति के महापर्व छठ की धूम देश के तमाम हिस्सों में देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में भी धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाया गया।

दिल्ली के अलग इलाकों में से छठव्रतियों की आस्था की तस्वीर देखने को मिली। बीते 17 नवंबर से नहाए खाय के साथ शुरू हुए चार दिन के इस महापर्व की कड़ी में रविवार को तीसरे दिन सभी छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव की उपासना की। कुछ ऐसी ही तस्वीर दिल्ली के सुल्तानपुरी में भी देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के इस पर्व में डुबकी लगाई। यहां छठ व्रतियों में एक अलग ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी श्रद्धालु छठी मइया की भक्ति में सराबोर दिखाई दिए।

व्रतियों ने की सुख-शांति की कामना 

सभी ने सूर्य देव की उपासना कर छठी मइया को मनाने का प्रयास किया। सभी व्रतियों ने छठी मइया को अर्जी लगाते हुए सुख शांति की कामना की। इस मौके पर स्थानीय विधायक मुकेश अहलावत, उत्तर पश्चिम जिला से डीएम अंकिता आनंद, रोहिणी एसडीएम भी मौजूद रहे। इस मौके पर आप विधायक मुकेश अहलावत ने छठ घाट का पुनर्विकास करते हुए इसका उद्घाटन भी किया। डीएम अंकिता आनंद ने सभी को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इस कार्यक्रम में सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. नवल कुमार वर्मा की ‘रिवर्सिंग प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स इन नेचुरल वे’ किताब का किया विमोचन, इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना प्रोस्टेट

सुलतानपुरी में सभी घाटों पर व्रतियों के लिए की गई थी विशेष व्यवस्था 

इस मौके पर आप विधायक मुकेश अहलावत ने कहा कि सुलतानपुरी में सभी घाटों पर छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और साथ ही सुल्तानपुरी के मॉडल घाट का आज उद्घाटन भी किया गया है।

गौरतलब है कि विविधताओं से भरे इस देश में अनेक त्योहारों में से एक छठ महापर्व पूर्वांचलियों की लोक आस्था से जुड़ा विशेष महापर्व है।

इस त्यौहार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विदेशों में भी रहने वाले पूर्वांचल के लोग आस्था की डुबकी लगाकर धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। बता दें कि छठ पर्व सूर्यदेव और षष्ठी मैया को समर्पित होता है। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है, जहां पर सूर्य देव की आराधना डूबते हुए सूर्य और सूर्योदय के दौरान पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं छठ के नियमों का पालन करती हैं, छठी माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

पढ़ें :- देश गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा, राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन, नारी शक्ति से गौरवान्वित हुआ देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com