मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो बसों की टक्कर में कम से कम 3 की मौत, 18 लोग घायल

इंडिया वॉइस

Jammu and Kashmir bus accident: जम्मू-कश्मीर में हुआ भीषण सड़क हादसा, जहां के सांबा जिले में दो बसों की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा घायल हो गए। एक बस सहारनपुर जा रही थी जबकि दूसरी कठुआ जिले की ओर जा रही थी।

शेयर करें

Jammu and Kashmir bus accident: जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक बस हादसा जहां के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में एक 13 साल की बच्ची की भी जान गई है और 17 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया. इस टक्कर के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सांबा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ भारत भूषण ने जानकारी दी कि इस हादसे में मरने वालों में 13 साल की बच्ची भी शामिल है. साथ ही 17 घायल लोग घायल हुए हैं और 7 को अन्य अस्पतालों में भेजा गया है क्योंकि उन्हें कई चोटें आई हैं. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल, बादसे की वजह सामने नहीं आई है.

बता दें कि यह घटना बुधवार शाम की है, जब दो बसों की आपस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. इसके बाद बसों का नियंत्रण बिगड़ गया और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ है. एक बस के तो परखच्चे उड़ गए हैं. फिलहाल, पुलिस ड्राइवरों की तलाश कर रही है और घायलों और मृतकों से संपर्क करने की कोशिशों में जुटी है.

शेयर करें