मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Hardoi में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

up bureau

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना में एक किसान की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

Hardoi में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
शेयर करें

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना में एक किसान की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक किसान का नाम धर्मेंद्र सिंह (50) था, जो गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। गुरुवार देर शाम धर्मेंद्र अपने घर की छत पर सोने के लिए गए थे, तभी अचानक 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना के समय परिजनों ने उन्हें तत्काल सवायजपुर के अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के परिवार में चार बच्चे हैं – तीन बेटे और एक बेटी। उनकी पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

शेयर करें