1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की बड़ी सौगात, 7.44 करोड़ से संवरेगा कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 7.44 करोड़ से संवरेगा कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग

UP News : बुंदेलखंड की पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने बांदा जिले को एक और बड़ी सौगात दी है।

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : बुंदेलखंड की पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने बांदा जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की राह सुगम बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर मार्ग के कायाकल्प का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

पढ़ें :- फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 7.44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से किलोमीटर 1 और किलोमीटर 2 का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और रोड सेफ्टी का कार्य कराया जाएगा। सरकार ने इस पूरे कायाकल्प को आगामी 20 दिसंबर तक पूरा करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से जहां एक ओर बुंदेलखंड में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व रफ्तार मिलेगी। वहीं दूसरी ओर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। कालिंजर दुर्ग स्थित भगवान भोलेनाथ का यह प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर आदिकाल से अगाध आस्था का केंद्र रहा है।

दुर्ग की भौगोलिक स्थिति बेहद दुर्गम होने के कारण अब तक पर्यटकों को यहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन योगी सरकार के इस प्रयास से अब यह पूरा मार्ग चमचमाता और सुरक्षित नजर आएगा।

योगी सरकार में पुनर्जीवित हो रहा पौराणिक स्थलों का गौरव

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड की इस अमूल्य धरोहर को हमेशा उपेक्षित रखा, लेकिन योगी सरकार में पौराणिक स्थलों का गौरव पुनर्जीवित हो रहा है। सड़क सुरक्षा के विशेष इंतजाम होने से अब हादसों का खतरा भी खत्म हो जाएगा। वहीं कालिंजर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बांदा विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

पढ़ें :- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज : CM योगी

✍️Sandeep

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com