मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

जयपुर के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: कबाड़ गोदाम जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई.आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पुरा गोदाम जल कर खाक हो गया. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.राहत की बात यह रहीं की कोई भी जन हानि नहीं हुई.

शेयर करें

जयपुर: राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग की ऊंची- ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. कबाड़ का गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने जानकारी में बताया कि भगवती नर्सरी के पास सर्विस रोड पर कबाड़ के दो गोदाम बने हुए हैं. टीन शेड में बने कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज आदि भरा पड़ा था. रात करीब 11:30 बजे अचानक कबाड़ गोदाम में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. गोदाम से आग की ऊंची लपटे उठती देखकर लोगों में दहशत फैल गई. गोदाम में आग लगने की सूचना विश्वकर्मा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 

शेयर करें