1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Hathras : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव हतीसा के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई।

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव हतीसा के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश 42 वर्ष पुत्र घनश्याम के रूप में हुई है। वह गांव नगला बनारसी का रहने वाला था।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

दरअसल मुकेश पिछले एक साल से अपनी ससुराल कस्बा मेंडू में रह रहा था। वह खराद मशीन पर काम करता था। घटना की रात वह अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसकी मौत रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक के परिजनों में मचा कोहराम वही सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मुकेश के पीछे उसकी पांच संतानें हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com