मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में युवक की सई नदी में डूबने से मौत, मछली पकड़ने गया था युवक

up bureau

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सई नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से हड़कंप मच गया। युवक करन, जो नायन गांव का निवासी बताया जा रहा है,

रायबरेली में युवक की सई नदी में डूबने से मौत, मछली पकड़ने गया था युवक
शेयर करें

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सई नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से हड़कंप मच गया। युवक करन, जो नायन गांव का निवासी बताया जा रहा है, अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूब गया और तब से लापता है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सलोन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सई नदी के आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग भी युवक की खोज में जुटे हुए हैं। लापता युवक की तलाश जारी है, और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शेयर करें