मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः चंडीगढ़ में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत पर आम आदमी पार्टी का सिरसा में जश्न, कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत

Rakesh

आम आदमी पार्टी सिरसा जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर जश्न मनाया। जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सचदेवा ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।

Aam Aadmi Party celebration
शेयर करें

सिरसा। आम आदमी पार्टी सिरसा जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर जश्न मनाया। जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सचदेवा ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। “इंडिया” गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि बीजेपी को इंडिया गठबंधन हरा सकता है।

हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकारः वीरेंद्र कुमार  

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनाव में उतरेगी। शाम मेहता ने कहा कि विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी आगे भी बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी।

कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा संयुक्त सचिव अनिल चंदेल, जिला कार्यलय प्रभारी हंस राज सामा,  जिला उपाध्यक्ष कविता नागर,  महिला विंग उपाध्यक्ष जसप्रीत कौर बठला, सर्कल इंचार्ज संदीप, सुकेश अरोड़ा, राज कुमार छाबड़ा, मक्खन सिंह, राजकुमार वाधवा, राकेश नंबरदार, अनिल कुमार, मास्टर हरबंस लाल, दारा सिंह, रिश्पल सिंह, सुरेश कंबोज और संदीप झोरड़नाली आदि थे।

शेयर करें