Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आक्रोशः दिल्ली में भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, कहा- भाजपा कर रही पानी के बढ़े बिलों को माफ करने का विरोध

आक्रोशः दिल्ली में भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, कहा- भाजपा कर रही पानी के बढ़े बिलों को माफ करने का विरोध

दिल्ली में पानी के बढ़े बिलों को माफ करने वाली वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को रोकने पर भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। गुरुवार को ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नॉर्थ-ईस्ट लोकसभाक्षेत्र के बदरपुर में जनसभा कर पानी के गलत बिलों से परेशान लोगों को एकजुट किया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी के बढ़े बिलों को माफ करने वाली वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को रोकने पर भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। गुरुवार को ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नॉर्थ-ईस्ट लोकसभाक्षेत्र के बदरपुर में जनसभा कर पानी के गलत बिलों से परेशान लोगों को एकजुट किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024:  BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें और क्या है खास

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एलजी के जरिए अधिकारियों को धमका रही है कि अगर दिल्ली सरकार की पानी बिल माफी योजना को लागू करने दिया तो तुम्हारी नौकरी खा जाएंगे। भाजपा इस योजना को रोकने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन दिल्लीवालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

25 फरवरी को पानी के बिल को जलाएंगे जंतर-मंतर पर 

सीएम अरविंद केजरीवाल हर हाल में इस स्कीम को लागू करा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को जंतर-मंतर पर पूरी दिल्ली से हजारों लोग इकट्ठा होंगे और पानी के बिलों को जलाएंगे। बदरपुर के कर्दमपुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर एक विचित्र स्थिति बनी हुई है।

कहा कि दिल्लीवालों ने अभी तक अलग-अलग पार्टियों की सरकारें बनाई है, लेकिन वो अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर थे। दिल्लीवालों ने पहली बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई और सरकार दिल्लीवालों के लिए काम करना शुरू किया। हमने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद बिजली का बिल हाफ और पानी का बिल माफ होगा।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com