1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विरोधः सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर फूटा आम आदमी पार्टी का गुस्सा, देशभर में किया प्रदर्शन

विरोधः सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर फूटा आम आदमी पार्टी का गुस्सा, देशभर में किया प्रदर्शन

‘आप’ सांसद संजय सिंह की बेवजह गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देश भर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। ‘‘आप’’ नेताओं और समर्थकों ने जगह- जगह प्रदर्शन कर भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद संजय सिंह को रिहा करने की मांग की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। ‘आप’ सांसद संजय सिंह की बेवजह गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देश भर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। ‘‘आप’’ नेताओं और समर्थकों ने जगह- जगह प्रदर्शन कर भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद संजय सिंह को रिहा करने की मांग की।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और पंजाब समेत अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और इस लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थें लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। फिर पार्टी नेता बैरिकेटिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने ईडी-सीबीआइ भाजपा के भाई के नारे लगाए।

सांसद संजय सिंह के घर से ईडी को कुछ भी नहीं मिला, फिर उनकी गिरफ्तारी क्योंः गोपाल राय

साथ ही संजय सिंह की रिहाई की मांग की। पुलिस ने बल प्रयोग कर कई घंटे से चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म कराया। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रश्न करते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह के घर से ईडी को कुछ भी नहीं मिला, फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई।

सच ये है कि भाजपा 2024 में हार की डर से इतनी बौखला गई है कि वो किसी को भी गिरफ्तार करा सकती है। वहीं, वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी 2024 के चुनाव में भाजपा की हार की बौखलाहट को दिखाता है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बुधवार को ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर का कोना-कोना छान लिया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।

पढ़ें :- दिल्ली में साइकिल घोटाले के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव की कोशिश

जब कुछ नहीं मिला तो शाम को बिना सबूत के गिरफ्तारी क्यों हुई? भाजपा वाले कह रहे हैं कि शराब घोटाला के कारण गिरफ्तारी हुई है। ये सब दिखाता है कि भाजपा हार की डर से इतना बौखला गई है कि वो किसी को गिरफ्तार करा सकती है।वहीं, ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि बुधवार को संजय सिंह के घर पर छापा मारा गया, लेकिन भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला। इसके बावजूद उनको गिफ्तार किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com