1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः ‘आप’ ने अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, कहा- जल्द पूरी की जाए मांग

हरियाणाः ‘आप’ ने अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, कहा- जल्द पूरी की जाए मांग

जगाधरी अनाज मंडी में कल अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेता जगाधरी अनाज मंडी में समर्थन देने पहुंचे।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी में कल अतिथि अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेता जगाधरी अनाज मंडी में समर्थन देने पहुंचे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बता दें कि नियमित करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापक काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर कल  प्रदेश भर के अतिथि अध्यापक जगाधरी अनाज मंडी में इकट्ठा हुए थे। उन्होंने हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलने का प्रोग्राम बनाया था लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अतिथि अध्यापक घायल हो गए।

इसी के चलते आज फिर से अतिथि अध्यापक जगाधरी अनाज मंडी में ही बैठे हुए हैं जिनका समर्थन करने आम आदमी पार्टी के नेता जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचे। आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभाक्षेत्र अध्यक्ष आदर्शपाल समर्थन करने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचरों के ऊपर लाठीचार्ज बहुत ही निंदनीय घटना है और आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापक शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। यह प्रजातंत्र की हत्या है। आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी की जाए।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com