मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बंपर ऑफर से बिगड़े AAP पार्टी कार्यकर्ताओं

up bureau

29 मार्च 2025,"योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बंपर ऑफर दिए जाने पर आम आदमी पार्टी द्वारा आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बंपर ऑफर से बिगड़े AAP पार्टी कार्यकर्ताओं
लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बंपर ऑफर से बिगड़े AAP पार्टी कार्यकर्ताओं
शेयर करें

लखनऊ। 29 मार्च 2025,”योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बंपर ऑफर दिए जाने पर आम आदमी पार्टी द्वारा आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर इकट्ठा होकर पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की। कहा- यूपी में शराब घोटाला किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यूपी सरकार ने शराब पर बंपर ऑफर दिया है। एक बोतल शराब पर दूसरी बोतल फ्री मिल रही है। यह गलत है। योगी सरकार युवाओं को नशेड़ी बनाना चाहती है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में नई शराब नीति 31 मार्च से लागू होगी। ऐसे में शराब विक्रेताओं ने अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए शराब पर भारी छूट देनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर ग्राहकों को एक के साथ दूसरी शराब की बोतल फ्री देने का ऑफर देने की खबर है।

सभी जिलों में जारी विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि शराब पर बंपर ऑफर गलत है। उन्होंने इसके खिलाफ 29 मार्च यानी आज प्रदेश के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। बता दें, 31 मार्च को ठेकों के लाइसेंस खत्म हो रहे हैं।

शेयर करें