मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

झारखंड में एक बार फिर हुई दुमका जैसी घटना, मनचलों ने फेका तेज़ाब, दिल्ली किया एयरलिफ्ट

इंडिया वॉइस

झारखंड सरकार ने चतरा में एसिड अटैक में घायल एक नाबालिग बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हवाई एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया।

शेयर करें

Acid Attack In Chatra: झारखंड में एक बार फिर हुई दुमका जैसी दिल दहला देने वाली घटना जहां पर एक नाबालिक बेटी के ऊपर मनचलों ने तेज़ाब फेक दिया। पीड़िता काजल के साथ ये हादसा 5 अगस्त को हुआ जब वो सो रही थी. तभी घर की दीवार छलांग लगा कर संदीप नाम का एक मनचला युवक घर में घुस जाता है और मां बेटी दोनो पर तेजाब फेंक देता है. इस घटना के बाद आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल रिम्स में भर्ती किया जाता है। पीड़ित युवती काजल को रिम्स मेडिकल बोर्ड ने हायर सेंटर एम्स भेजने के लिए बुधवार की सुबह रिम्स से भेज दिया है. जिसके बाद एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे एयर एंबुलेंस की मदद से काजल को दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया है।

राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि झारखंड के चतरा जिले से एसिड हमले की शिकार 17 वर्षीय पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली लाया जाएगा। एसिड अटैक में जख्मी हुई नाबालिग के स्वजन को मंगलवार की रात जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये का अनुदान दिया गया।

लड़की को राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल बोर्ड ने एम्स, दिल्ली रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रिम्स अधीक्षक के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बच्ची को एयरलिफ्ट करने का फैसला किया है.

एयर एंबुलेंस से भेजने से पहले सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार द्वारा सुबह 10:00 बजे रिम्स पहुंच गए थे और मेडिकल बोर्ड के साथ बैठक कर एम्स भेजे जाने की तैयारी पर चर्चा कर रहे थे. वहीं सिविल सर्जन डॉ ने बताया कि पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रिम्स से एयरपोर्ट ले जाया गया. एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस 12:30 बजे दिल्ली एम्स स्थित ट्रामा सेंटर के बर्न यूनिट के लिए रवाना हुई.

एक ही दिन में पकड़ा गया आरोपी
बता दें कि बीते चार अगस्त को जब पीड़िता अपने घर में सो रही थी. उसी समय बेला गांव निवासी आरोपी संदीप भारती ने घर में घुसकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया. जिसके बाद वो बुरी तरह जल गयी. इस दौरान उसे बचाने आई मां भी एसिड से घायल हो गयी थी. घटना के बाद आरोपी भाग गया था, लेकिन घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया.

टैग: jharkhand news
शेयर करें