Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अभिनेता कमल हासन दिल्ली में गांधी परिवार के साथ कांग्रेस यात्रा में शामिल हुए

अभिनेता कमल हासन दिल्ली में गांधी परिवार के साथ कांग्रेस यात्रा में शामिल हुए

भिनेता कमल हासन 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए क्योंकि यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगे बढ़ रही है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजघाट भी जाएंगे. वह महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी को श्रद्धाजंलि भी देंगें.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bharat Jodo Yatra: स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के आह्वान के बीच आज दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी आज दिल्ली में गांधी यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजघाट भी जाएंगे. वह महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को श्रद्धाजंलि भी देंगें.

पढ़ें :- सत्ता के लिए इंडिया का ऐलान : दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में आप-कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है. आज यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सुबह आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए. वहीं दोपहर में राहुल गांधी हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं. यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं. अक्टूबर में, उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा पैदल मार्च में भाग लिया था.

फरीदाबाद की ओर से दिल्ली पहुंची यात्रा
यह यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर गांधी और यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

पढ़ें :- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, कहा- पोलिंग बूथ को मजबूत करना पहली प्राथमिकता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com