मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, रोमांचक हुआ सेमीफाइनल

इंडिया वॉइस

मंगलवार को ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद नबीं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

शेयर करें

T20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 से बाहर टीम अफगानिस्तान हो गई है। जो टूर्नामेंट के सुपर 12 के चरण से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप 1 का हिस्सा थी, जो अपने चौथे मैच में श्रीलंका के हाथों हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई है। अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सुपर 12 के मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। मैच के फैंस इस बात से नाराज है।

मंगलवार को ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद नबीं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना सकी। वहीं, श्रीलंका की टीम ने 145 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल की।

अफगानिस्तान की टीम को सुपर 12 में कुल 5 मैच खेलने थे, लेकिन टीम के दो मैच बारिश में धुल गए और दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई, क्योंकि अगला मैच जीतने के बाद भी टीम के 4 ही अंक होंगे।

श्रीलंका की बात करें तो ग्रुप 1 की अंकतालिका में ये टीम तीसरे पायदान पर है। श्रीलंका ने अब तक खेले 4 मैचों में से 2 मुकाबले जीते हैं और दो ही मुकाबले गंवाए हैं। इस तरह टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं।

शेयर करें