मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Shraddha Murder Case : आज अंबेडकर अस्पताल में होगा आफताब का नार्को टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी का नोर्को टेस्ट आज बृहस्पतिवार को रोहिणी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कराया जाएगा। नोर्को का प्री.सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था।

शेयर करें

Shraddha Murder Case :  श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी का नोर्को टेस्ट आज बृहस्पतिवार को रोहिणी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कराया जाएगा। नोर्को का प्री.सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। आफताब ने अपने बयान में कहा थी उसने जो किया था गुस्से में किया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब का नार्को टेस्ट डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में सात सदस्यीय टीम दूसरी मंजिल पर ओटी नंबर दो में करेगी। आज सुबह 10 बजे के बाद टेस्ट शुरू होगा। साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की अनुमति दी है। पुलिस ने पांच दिसंबर को भी नार्को टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।

उधर, श्रद्धा वालकर की हत्या में आरोपी आफताब की हैवानियत का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है। उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आफताब ऐसा कर सकता है। श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने बताया कि श्रद्धा मर्डर या उसके टुकड़ों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की ने बताया कि जब वह आफताब से मिलने उसके घर आती थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि आफताब ने किसी का कत्ल किया है और उसके टुकड़े भी किये हैं।

 

टैग: delhi news
शेयर करें