मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

IND vs ZIM : विश्व कप में पहली बार होगा मुकाबला, 6 साल बाद टी20 में होगा मुकाबला, पढ़ें

इंडिया वॉइस

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का 42वां मुकाबल कल यानी रविवार को खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला यह मैच सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच होगा।

शेयर करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का 42वां मुकाबल कल यानी रविवार को खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला यह मैच सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच होगा। यह पहला मौका है जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप में एक दूसरे से भिड़ेंगी। भारत की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कायम हैं तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम 4 मैंचों में तीन अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

जिम्बाब्वे के साथ होने वाले इस मुकाबले में अगर भारत जीत दर्ज करता है तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। तो वहीं जिम्बाब्वे भी बड़े-बड़े उलटफेर के लिए जानी जाती है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश का साया भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर मैच में बारिश खलल डालती है तब भी भारत सात अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे की टीम टी20 फॉर्मेट में छह साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों के बीच 22 जून 2016 को हरारे में मैच खेला गया था। तब भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीती थी।

भारत-जिम्बाब्वे के बीच हुए कुल टी20 मैचों की बात करें तो दोनों टीमें सात बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली है। इनमें भारत को पांच और जिम्बाब्वे को दो बार जीत मिली है। संयोग से सारे मुकाबले जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले गए हैं। ऐसे में पहली बार किसी दूसरे मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

शेयर करें