1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के बाद अब गाजियाबाद के घर में फटा AC, आग की तेज लपटों में फ्लैट जलकर राख

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद के घर में फटा AC, आग की तेज लपटों में फ्लैट जलकर राख

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बीती रात एसी फटने के कारण घर में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। नोएडा के हाई राइज सोसायटी

By up bureau 

Updated Date

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बीती रात एसी फटने के कारण घर में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। नोएडा के हाई राइज सोसायटी की 17वीं मंजिल पर आग लग गई थी जबकि गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बने मकान की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो दूसरी मंजिल तक भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

फायर विभाग गौतमबुद्ध नगर ने बताया है कि बुधवार देर रात थाना सेक्टर 113 के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको सोसायटी की 17वीं मंजिल पर एसी के शॉर्ट सर्किट से बालकनी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग बुझा दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com