Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. टक्कर के बाद कार की छत पर तीन किलोमीटर तक हवा में लटकता रहा युवक , मौत

टक्कर के बाद कार की छत पर तीन किलोमीटर तक हवा में लटकता रहा युवक , मौत

देश की राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मारी।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार ने पैदल जा रहे दो भाइयों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद एक लड़का दूर उछल कर गिरा जबकि दूसरा कार की छत पर जा गिरा। कार सवार लड़के कार रोकने की बजाए कार दौड़ाते रहे। घटना के बाद चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और उसने वीडियो भी बनाया। जिसने भी इस घटना को देखा, सभी दहल गए।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

इस दौरान मोहम्मद बिलाल हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। कार की छत पर लड़का लटका रहा था और गाड़ी दौड़ती रही। करीब तीन किलोमीटर जाने के बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने छत पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। जिससे लड़के की मौत हो गई। लड़के का नाम दीपांशु वर्मा (30) बताया जा रहा है। जबकि उसके बुआ का लड़का मुकुल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात में हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस वारदात में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ और आरोपियों ने एक बजे घायल को कार से नीचे फेंका। हादसे में जान गंवाने वाला दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और इकलौता बेटा था।

पढ़ें :- हरियाणाः गुरुग्राम में दिखा गाड़ी की तेज रफ्तार का क़हर, एक किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com