मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बलियाः दो साल बाद आरोपियों ने हमलाकर लिया बदला, पीड़ित ने आरोपियों का वीडियो बनाकर किया था वायरल

Rajni

यूपी के बलिया जिले में भीमपुरा पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर लोहटा चट्टी के नहर पुलिया के पास से कार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

accused
शेयर करें

बलिया। यूपी के बलिया जिले में भीमपुरा पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर लोहटा चट्टी के नहर पुलिया के पास से कार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ 25 जून को भीमपुरा थाने पर संजय यादव ने प्रार्थनापत्र दिया था कि रात में दुकान बंद करके वह घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर हमला किया गया।

वहीं आरोपियों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले रामकरण इंटर कॉलेज के मैदान में कई लड़कों के सामने संजय यादव ने मारते हुए का वीडियो बनाया था। जिसे वायरल करके हम लोगों को अपमानित व प्रताड़ित कर रहा था। जिस कारण से हम लोगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया था। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि जो नामजद हैं, उनका पूर्व में विवाद था। जो आरोपी गिरफ्तार हैं उनका आपराधिक इतिहास भी है।

शेयर करें