मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Farmer Protest Delhi 2.0: एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच….क्या होगा परिणाम?

Shahi

एक बार फिर से दिल्ली कूच करने के लिए किसान निकल चुके है....सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत हो रही है...

KISAN ANDOLAN
शेयर करें

दिल्ली में हुए किसान आंदोलन को कोई भी अभी तक भुला नहीं होगा सरकार के आश्वासन के बाद दिल्ली के बॉर्डर को खाली कर किसान अपने-अपने राज्य वापस लौटे थे…लेकिन अब लगता है एक बार फिर से दिल्ली में किसान आंदोलन की आहट देखने को मिल रही हैं….जानकारी दे दे कि महापंचायत करने के लिए किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे है, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसान पहले एक साथ जुटे उसके बाद सारे किसान रामलीला मैदान में पहुंचे.

 

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है…उनका कहना है कि जो आश्वासन किसानों को दिया गया था वो पूरा नहीं किया गया है…किसानों ने मांग उठाई है कि कृषि सेक्टर में विदेशी निवेश पर पाबंदी लगाई जाए. किसानों को पम्पिंग सेट के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री की जाए, इसके साथ ही अन्नदेवता को हर महीने 5 हजार रूपए पेंशन दी जाए…तो वहीं किसान आंदोलन के वक्त पर जितने भी केस दर्ज किए गए थे उसे वापस लिए जाए और एलआरआर 2013 लागू करने की भी मांग की.

 

जगह-जगह 2 हजार जवानों की तैनाती

बता दें कि किसानों की महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है इसी के साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने महापंचायत के मद्देनजर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए है…हम लोगों ने इस बात का खासा ख्याल रखा है कि आम जनता को किसी भी तरीके की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमने करीब 2 हजार जवानों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती की है ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखें और कोई भी शरारती तत्व भीड़ में घुसकर माहौल ना खराब करें

 

SKM की तरफ से दिया गया बयान

SKM नेता दर्शन पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2021 को हमें लिखित आश्वासन दिया था..सरकार को इन आश्वासनों को पूरा करना चाहिए और किसानों को जो समस्याएं हो रही है उनके लिए जल्द से जल्द कोई हल निकालना चाहिए.

टैग: Delhi
शेयर करें