1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : अग्निवीर ने एयरफोर्स कैंपस में गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले हुई थी परिवार से बात

UP : अग्निवीर ने एयरफोर्स कैंपस में गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले हुई थी परिवार से बात

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अत्यंतद दुखद खबर आई है। यहां वायुसेना स्टेशन परिसर में तैनात अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

By up bureau 

Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अत्यंतद दुखद खबर आई है। यहां वायुसेना स्टेशन परिसर में तैनात अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना मंगलवार रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही वायुसेना स्टेशन की ओर से पुलिस को बुधवार सुबह सात बजे दी गई , जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

22 वर्षीय श्रीकांत चौधरी पुत्र मंजी चौधरी बलिया के थाना रेवती के गांव नारायणपुर के रहने वाले थे। उनकी डेढ़ वर्ष पूर्व अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुई थी। वर्तमान में आगरा वायुसेना परिसर में तैनात थे। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे श्रीकांत ने परिसर में ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। अभि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इंस्पेक्टर शाहगंज अमित मान सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह सात बजे वायुसेना स्टेशन की ओर से अग्निवीर के आत्महत्या की जानकारी मिली। अग्निवीर ने राइफल से माथे के बीच में गोली मारी थी। बुधवार दोपहर अग्निवीर के स्वजन बलिया से आगरा पहुंच गए।पुलिस से बातचीत पर स्वजन ने बताया कि श्रीकांत से एक दिन पहले ही बातचीत हुई थी। परिवार के लोगों से बातचीत में वह सामान्य लग रहे थे। कहीं से ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वह तनाव में थे। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार शाम को बलिया लेकर चले गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com