मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Ahmedabad : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य

इंडिया वॉइस

शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की भागीदारी बढ़ी तो लाखों लोगों को फायदा होगा। सुमूल ने कुपोषण खत्म करने की मुहिम शुरू कर दी है।

शेयर करें

तापी/अहमदाबाद,13 मार्च। सूरत के बाजीपुरा जिले में सहयोग से समृद्धि कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सुमुल डेयरी के नवनिर्मित सत्त्व फोर्टिफाइड और चक्की आटा प्लांट का उद्घाटन किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शाह ने न्यू पारडी में आधुनिक बटर कोल्ड स्टोरेज और पावर वेयर हाउस की भी आधारशिला रखी।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है। अगर सहकारी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ती है तो लाखों लोगों को इससे काफी लाभ हो सकता है।

कार्यक्रम में शाह ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था, तो मैंने देखा कि मेरी बहनें, भाई, बड़े बुजुर्ग, भीषण गर्मी में भी इस तरफ आ रहे थे। मैं उन सभी पशुपालकों के उत्साह को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि किसानों के 7 करोड़ रुपये ढाई लाख सदस्यों के बैंक खाते में सीधे पहुंच रहे हैं। आदिवासी बहनों के खातों में जमा पैसा सहकारिता आंदोलन और संघबल का चमत्कार है। शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की भागीदारी बढ़ी तो लाखों लोगों को फायदा होगा। सुमूल ने कुपोषण खत्म करने की मुहिम शुरू कर दी है। सूमुल ने 200 लीटर से शुरुआत करके 20 लाख लीटर तक का सफर तय किया है।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सहकारिता मंत्री जगदीश पंचाल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कृषि राज्य मंत्री मुकेश पटेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सहकारी समिति के सदस्य और जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें