1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में बार-बार कट रही बिजली… अखिलेश यादव ने कहा – EC संज्ञान ले

हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में बार-बार कट रही बिजली… अखिलेश यादव ने कहा – EC संज्ञान ले

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है, 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। लेकिन इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करके स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है

By up bureau 

Updated Date

हमीरपुर। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है, 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। लेकिन इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करके स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि हमीरपुर के स्ट्रांग रूम में पांच बार बिजली जा चुकी है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को भी कहा है।

पढ़ें :- 'बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि....', CM योगी पर अखिलेश यादव का हमला

 

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट में लिखा ‘हमीरपुर में जहां चुनाव के बाद ईवीएम रखे हैं वहां के स्ट्रांग रूम में पांचवी बार बिजली कटी है। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन इसका तुरंत संज्ञान लें। सभी सपा प्रत्याशियों और जुझारू कार्यकर्ताओं से यही अपील है कि इसी तरह पूरे प्रदेश में ईवीएम के स्ट्रांग रूम पर निगाह रखें और गड़बड़ी की किसी भी आशंका की सूचना हमें दें। ‘

पढ़ें :- क्वारी नदी का कहर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग बंद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com