मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भारत बंद को लेकर मायावती और चंद्रशेखर आजाद के बाद अखिलेश यादव का स्टैंड, जानें क्या कहा?

up bureau

दलित और आदिवासी समाज ने SC/ST आरक्षण को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती और चंद्रशेखर आजाद

भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा बेनकाब, PDA की एकता के आगे झुकी सरकार : अखिलेश यादव
शेयर करें

लखनऊ। दलित और आदिवासी समाज ने SC/ST आरक्षण को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती और चंद्रशेखर आजाद एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसका समर्थन किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।

उन्होंने आगे लिखा, “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।”

शेयर करें