मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः सबकी निगाहें पूर्णिया लोकसभा सीट से खड़े निर्दलीय पप्पू यादव पर

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर शुक्रवार को सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं।

voter
voter
शेयर करें

पटना। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर शुक्रवार को सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव और भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किशनगंज के टेंगरमारी के मदरसा सैफुल उलूम में मतदाताओं की लंबी लाइन  लगी है। सुबह छह बजे से ही महिलाएं और पुरुष बूथ पर पहुंच गए और अपने मत का प्रयोग किया।

शेयर करें