मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः सभी किसान संग़ठन एकजुट होकर करें आंदोलन

Rakesh

कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल के चढूनी गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि सभी किसान संग़ठनों को मतभेद भुलाकर एकजुट किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि सबको एक मंच पर लाकर सभी संग़ठन इकट्ठा होकर आंदोलन करें। इसके लिए गुरनाम चढूनी की अगवाई में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

protest
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल के चढूनी गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि सभी किसान संग़ठनों को मतभेद भुलाकर एकजुट किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि सबको एक मंच पर लाकर सभी संग़ठन इकट्ठा होकर आंदोलन करें। इसके लिए गुरनाम चढूनी की अगवाई में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

भाकियू नेता गुरनाम चढूनी ने कहा कि सबको मतभेद भुलाकर इकट्ठा लड़ना होगा क्योंकि किसानों के बंटे होने का फायदा सरकार उठा रही है। किसानों पर बर्बरता हो रही है। चोपटा में किसानों पर लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि सरकार क्रूरता छोड़े क्योंकि किसानों का कर्जमाफी और एमएसपी मांग जायज है। वहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पड़े छापे को डरावे की कार्रवाई बताया।

शेयर करें